विज्ञापन

‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का हुआ सफल आयोजन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 15-Mar-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा राजकीय बांगड अस्पताल चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस एवं खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों, युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

 

विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, पुलिस उपअधीक्षक जेठू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, पुलिस जवान, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News