कुचामन में नाबार्ड–खेती टेक प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी के तहत लो-कॉस्ट शेड नेट हाउस परियोजना का शुभारंभ
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 15-Mar-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। कुचामन क्षेत्र में छोटे और सीमांत किसानों को संरक्षित खेती की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नाबार्ड और खेती टेक प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी के अंतर्गत लो-कॉस्ट शेड नेट हाउस परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह की यह पहली पायलट परियोजना है जो नाबार्ड द्वारा कुचामन ब्लॉक में शुरू की गई है। इस अवसर पर नागौर–कुचामन के जिला विकास प्रबंधक (DDM) मोहित चौधरी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) नवेंदु चौधरी तथा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कुचामन के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन जाट जाट भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 से अधिक किसान, जिनमें महिला और पुरुष किसान शामिल थे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को संरक्षित खेती, सब्जी उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और खेती से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में संरक्षित खेती अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को नई तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती में नवाचार, बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान KVK साइंटिस्ट अर्जुन जाट मैं किसानों से बातचीत की और क्षेत्र में ऐसी पहलों के माध्यम से कृषि को अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिव ग्राम पंचायत के सरपंच कहा कि यह पहल क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।