विज्ञापन

कुचामन : वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को, कुल दो बैंच का किया गठन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 13-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीडवाना नाहरसिंह मीणा के निर्देशन में अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कुचामन सुन्दरलाल खारोल द्वारा 14 मार्च 2026 को वर्ष, 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए कुल दो बैंचों का गठन किया गया। 

 
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के लिए उखण्ड मजिस्ट्रेट विश्वामित्र मीणा को बैंच में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त बैंच में बतौर अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश श्रीमती कामाक्षी मीणा के साथ अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम व अनिल कुमावत कार्य करेगें।

विज्ञापन

 इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए खारोल ने समस्त विभाग को अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिहिन्त करते हुए अपने विभाग में पक्षकारानों के साथ प्री-काउसलिंग करवाते जरिये राजीनामा अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए है। 

समस्त विभाग को अपने-अपने कार्यालय में लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण होने लाभों के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग, बैनर, लगावाए ताकि पक्षकारान जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News