जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने और यातायात नियमों की सख्ती के निर्देश
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 13-Mar-2026 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में पिछले महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) का अध्ययन कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू किए जाएं।
इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों की सख्ती: बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग को दिए गए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सड़कों पर आवश्यक जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं में कमी आए। साथ ही उन्होंने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करने और 'राहत' व राहवीर जैसी योजनाओं का होर्डिंग के माध्यम से टोल प्लाजा पर प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात सुचारू रह सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, कपरिवहन अधिकारी सुप्रिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, रिडकोर परियोजना प्रभारी कैप्टन जितेंद्र सिंह,नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।