विज्ञापन

संभागीय आयुक्त ने किया जिला कलक्टर एवं उपखंड कार्यालय का निरीक्षण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 13-Mar-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) : 13 मार्च संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं सहित राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।

 

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त राठौड़ ने  राजस्व अभिलेखों, डिक्री रजिस्टर जांच की।उन्होंने पुराने रिकॉर्ड के व्यवस्थित रखरखाव और डिजिटलीकरण की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। संभागीय आयुक्त ने कलक्टर कार्यालय में संपर्क पोर्टल और जनसुनवाई में आने वाले परिवादों का फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जाए।

 

विज्ञापन

उपखंड अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए  निर्देश दिए कि वर्षों से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति और समयपालन की जांच की गई। 

आयुक्त ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अनुपयोगी फाइलों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी के साथ आयोजित बैठक में संभागीय आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला  कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया  सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News