जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न, योजनाओं की प्रगति पर जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 13-Mar-2026 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने जिले मे बैंकिंग एवं ऋण समीक्षा करते हुए प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों (कृषि, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग) में ऋण वितरण का लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंन स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने हेतु बैंकर्स को निर्देश दिये गये।
साथ ही अटल पेंशन योजना और बीमा योजनाओं के माध्यम से अंतिम पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर ने साइबर फ्रॉड से जुड़े प्रकरणों में बैंकों द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियां समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया,पूर्व जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी,अग्रणी जिला प्रबंधक नवेंदु कुमार,भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के प्रतिनिधि, तथा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे।