विज्ञापन

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 13-Mar-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने 14 मार्च से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

 

विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 14 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित अहिंसा सर्किल पर प्रात:8.30 बजे स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, वहीं 15 मार्च को प्रात:7.00 बजे 'विकसित राजस्थान रन' का आयोजन बांगड अस्पताल चौराहा से पंडित बच्छराज विद्यालय तक किया जायेगा, साथ ही   प्रात: 10.00 बजे टाउन हॉल में ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 मार्च को राजकीय महाविद्यालय व विद्यालयों में 'राजस्थान को जाने' क्विज आयोजन किया जायेगा, साथ ही जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का सीधा प्रसारण होगा तथा शाम को 5.00 बजे जिले के उद्योगपतियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। 

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इसी प्रकार से 18 मार्च को किसान एवं पशुपालन समृद्धि दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण होगा, और शाम को डीडवाना स्थित शीतल कुंड बालाजी मन्दिर में आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और 19 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा, जिसमें लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण किया जायेगा, वहीं शाम को टाउन हॉल में जिले की पदम श्री  गायिका बेतुल बेगम व लोक कलाकार सवाई भाट का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 

इस दौरान बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर, नगर परिषद आयुक्त भगवान् सिंह, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News