विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का किया सामान

शौकत खान Fri, 13-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शुक्रवार को डेगाना नगर पालिका कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

विज्ञापन

जिसमे अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार खींचड़ ने बताया गया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नारी शक्ति की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि व अपने घर के साथ-साथ गली, सामान और पूरे शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। 

विज्ञापन

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं का बहुत योगदान रहा और श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर पालिका के कनिष्ठ अभियंता दिनेश माकड़, सुमित कुमार एसबीएम अभियंता, वरिष्ठ लिपिक अल्का बिश्नोई, वरिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार दरिया, कनिष्ठ लिपिक मोहनलाल, दीपक, रामचंद्र पंवार, प्रदीप गहलोत, विजेंद्र कसवा, सचिन, सतपाल चौधरी, इंद्रा, रितु देवी, अनिल आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News