जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना से पीड़ित के आश्रित को प्रदान किया मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये की राशि का चैक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 12-Mar-2026 |
|---|
डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत ने गुरुवार को जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित के आश्रितो को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि का चैक प्रदान किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ित के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा प्रदान किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के परबतसर तहसील के मायापुर निवासी श्रीमती नीतू कंवर को उनके पुत्र के सड़क दुर्घटना में हताहत होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।