विज्ञापन

85 बालिकाओं को साईकिल वितरित की

अबू बकर बल्खी Thu, 12-Mar-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय पीएम श्री केसरदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं की बालिकाओं को संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने बताया की राज्य सरकार द्वारा 

विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं में साइकिल वितरण योजना मुख्य सुविधा है जो दूर दराज की बालिकाओं को सरकारी विद्यालय से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है। इससे शहरी क्षेत्र में 3-4 किलोमीटर दूर से स्कूल आने वाली बालिकाओं को आवागमन में सुविधा रहती है। 

विज्ञापन

विद्यालय की 85 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं। इस अवसर पर व्याख्याता परमेश्वरी, शशि शर्मा, प्रेमलता, सरोज बाला, पूनम चौधरी, शंकर लाल, दयाराम, आकिब जावेद रीना शर्मा, रामगोपाल सहित अभिभावक सलमा बानो, मो.साबिर, जुबेदा, मो आरिफ सहित एसडीएमसी सदस्य मोहम्मद इसहाक छींपा, मास्टर जलालुद्दीन आदि उपस्थित रहे। वहीं साईकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिले हुए नजर आए।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News