विज्ञापन

पुलिस ने होटलों को खंगाला, संचालकों को दी विशेष हिदायत

अबू बकर बल्खी Thu, 12-Mar-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर लाडनूं में होटलों की सघन जांच की गई। थाना अधिकारी (सीआई) शिंभू दयाल मीणा ने पुलिस जाब्ते के साथ लाडनूं बाईपास रोड स्थित होटल मिलन, गणगौर और बीडीएस रेस्टोरेंट विभिन्न होटलों का सघन निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने होटलों में रखे आगंतुक रजिस्टरों की बारीकी से जांच की और वहां ठहरने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया। सीआई मीणा ने बताया कि होटल में ठहरने वाले सभी आगंतुक जनों के आधार कार्ड और उनके स्थायी पते की जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। 

विज्ञापन

इसके अलावा होटल परिसरों के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने होटल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति का निरीक्षण करते हुए संचालकों को निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखें और इनकी रिकॉर्डिंग नियमित रूप से सुरक्षित रखने की हिदायत दी। 

सीआई मीणा ने कहा कि होटलों में बिना वैध पहचान पत्र और रजिस्टर में एंट्री किए किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा नहीं दिया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए भी कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News