विज्ञापन

कुचामन में भगवान ऋषभनाथ का मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 12-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। सोभागमल गंगवाल, अशोक झांझरी ने बताया कि युग प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर 1008 भगवान श्री ऋषभनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव 12 मार्च 2026 गुरुवार को श्री जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में मनाया गया। इसमें सभी जिनालयो में प्रात: 7 बजे अभिषेक व शांतिधारा व पूजन व विधान के कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात् 9 बजे अजमेरी मन्दिरजी से रथ यात्रा निकाली गई।
 

विज्ञापन

जयकुमार पहाडिय़ा, सुभाष रावंका के अनुसार श्रीजी के रथ के सारथी बनने व चंवर ढुराने का सौभाग्य राजेश कुमार, मनोज कुमार पांडया, खंजाची चवंर ढुराने का सौभाग्य संजय कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार पाटोदी परिवार, भगवान  विराजमान करने का सौभाग्य सुरेश कुमार, नरेश कुमार, शैलैश काला परिवार को मिला।
 

विज्ञापन

रथ यात्रा में हजारों पुरुष सफेद परिधान, केशरिया या धोती दुप्पटे व महिलाएं केशरिया परिधान पहनकर, व बच्चे व बालिकाएं बैनर व घ्वज के साथ जूलूस की शोभा बढा रहे थे। जुलुस में जैन वीर मण्डल के सदस्य सोभागमल गंगवाल, अशोक झांझरी, प्रमोद पान्ड्या, महेन्द्र पहाडिय़ा, भवंरलाल झांझरी, विकास पहाडिय़ा द्वारा भगवान आदिनाथ के जयकारे एवं भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व समाज के महिलाओं द्वारा भजन व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 

जुलूस में लालचन्द पहाडिय़ा, विनोद झाझरी, सजय सेठी अजय पाटोदी, अशोक गंगवाल, देवेन्द्र पहाडिय़ा, संतोषकुमार पहाडिय़ा, विमलकुमार, विरेन्द्र, राजकुमार, सुरेश, अशोक, विकास, संजय, प्रदीप, विजय, सुभाष, संदीप, अभिषेक, पवन, रमेश जैन व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जुलूस पुरानी धान मण्डी, पलटन गेट, गोल प्याऊ, बस स्टेण्ड,  अम्बेडकर सर्किल, आथूना दरवाजा से वापस  धान मण्डी पहँुचने पर मन्दिर परिसर में भगवान आदिनाथ का कलशाभिषेक देखकर  श्रावक श्राविकाओं ने अपने आप को गौरवान्वित किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News