विज्ञापन

सफाई व्यवस्था व नाला निर्माण को लेकर वार्ड वासियों ने दिया धरना

शौकत खान Thu, 12-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) गुरुवार को वार्ड नंबर 4 के वार्ड वासियों ने सफाई व्यवस्था और नाली समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। वार्डवासियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरने से पहले वार्ड में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन आयोजित की हुआ। 

विज्ञापन

जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जल निकासी की समस्या, अधूरे निर्माण कार्य और खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। वार्ड वासी मंशीराम खिलेरी एंव ग्रामीणों ने बताया कि पुराना पंप से लेकर नागौर रोड तक चल रहा नाला निर्माण कार्य अधूरा है, 

विज्ञापन

जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुराना पंप से गांव के बाहरी क्षेत्र तक नाले की खुदाई अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे रास्ता बाधित हो गया है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।वार्डवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। 

इस दौरान सत्यनारायण वर्मा, भंवरलाल कच्छावा, रामलाल कच्छावा, चांद मोहम्मद जोया, अशोक वर्मा, महेंद्र सिंह भाटी, जगराम मेघवाल, ओमप्रकाश कुमावत और मोहन जाट सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News