नेत्र जांच शिविर में 147 रोगियों को जांच कर 40 का किया ऑपरेशन के लिए चयन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 12-Mar-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से अग्रवाल भवन में निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।
सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि क्लब का संकल्प मोतियाबिंद मुक्त हो कुचामन क्षेत्र को साकार करने की दिशा में वर्ष 2019 से हर माह दूसरे बुधवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 76 वा शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम ने 147 रोगियों के नेत्र एवं बीपी शुगर जांच कर 40 को ऑपरेशन के लिये चयन किया। क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि चयनित रोगियों को शंकरा अस्पताल जयपुर भेजा गया, जिनके गुरुवार को ऑपरेशन किये जायेंगे।
पिछले माह ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों को पुनः जांच कर चश्मे भी दिए गए। रोगियों के भोजन, आवास, चश्मे एवं दवाईयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन मुरलीधर गोयल, आनंद बंसल, अजित सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।