विज्ञापन

डेगाना बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल

शौकत खान Thu, 12-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) डेगाना बाईपास स्थित मनीष होटल के पास बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया,जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को डेगाना के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे में अज्जु पुत्र सुरेश (13) निवासी सिंवा,कमल पुत्र राजुराम (15) निवासी सिंवा तथा सुनिल पुत्र मुगनाराम (22) निवासी खिंवताणा घायल हो गए।तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत डेगाना के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

हालांकि अस्पताल पहुंचने पर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी सामने आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था होनी चाहिए,ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके। 

इस हादसे के बाद एक बार फिर डेगाना के उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में आवश्यक संसाधन और चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ाई जाएं, जिससे दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News