महंगाई के विरोध में जल्दी ही प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा : डोटासरा
![]() |
शौकत खान | Thu, 12-Mar-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक दिवसीय नागौर दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि ये पर्ची सरकार हर मोर्चे पर विफल हे.
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा ओर बताया कि जल्द पेट्रोल डीजल के दाम भी सरकार जल्द ही बढ़ाने वाली हे तो जल्द ही इस बढती मंहगाई के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा सरकारी दफ्तरों में बाबू से लेकर अधिकारियों तक के पद रिक्त हे तो आम जनता का काम कैसे होगा ओर पंचायत समिति, नगर निकाय परिसीमन मे राजनीतिक द्वेषता का आरोप लगाया ओर परिसीमन के नियम की बिल्कुल ही पालना नहीं की इनका कार्यकाल एक साल से ज्यादा पहले खत्म हो गया.
सरकार इनके चुनाव करवाने का नाम ही नहीं ले रही हे युवाओ के किसी भी प्रकार की कोई भर्ती नहीं निकालने के कारण बेरोजगारी भी हर दिन बढ़ रही हे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने पधारे सभी कार्यकर्ता ओर पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस दौरान पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत,कुचेरा नगरपालिका चेयरमैन तेजपाल मिर्धा,ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, राजेंद्र फिड़ौदा,पुनाराम मेघवाल,रामनिवास भाटी, डेगाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कूकणा, डेगाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, पूर्व शहर अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, डेगाना अल्पसंख्यक शहर ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान, शाहरुख खान, राजेश सारण, जानाराम फिड़ौदा, भेराराम धुंधवाल, शौकत अली, प्रवीण सोलंकी, भानूप्रकाश सैनी,अर्जुन, ओमप्रकाश मेघवाल, मकबूल अंसारी, धर्मेंद्र पंवार, जगदीश बगड़िया,हनुमान लामरोड़ सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।