विज्ञापन

मोपेड को बचाने के प्रयास में दूल्हा-दुल्हन की कार ट्रेलर से टकराई

महबूब खोखर Thu, 12-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झुंझाला धाम के पास बुधवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। इस भिड़ंत में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कुचेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। जानकारी के अनुसार अचानक सामने आए मोपेड सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार ट्रेलर से टकरा गई। 

विज्ञापन

हादसे में  गंभीर घायल को मुंडवा राजकीय अस्पताल ले जाया गया,  गंभीर  का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस पायलेट  मुन्नूलाल ई एम टी  द्वारा जिला अस्पताल नागौर रेफर किया गया। गंभीर घायल की पहचान मुंडवा निवासी जवानाराम (65) और इग्यारशी (50)  के रूप में हुई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News