विज्ञापन

डेगाना की पहाड़ी पर शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग, आसपास के गांवों में भी मनाया गया पर्व

शौकत खान Thu, 12-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) गांव डेगाना की पहाड़ी स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धा और आस्था के साथ शीतला माता का पूजन कर ठंडे भोजन का भोग लगाया गया।परंपरा के अनुसार सुबह सबसे पहले घिसूलाल ढोली ने ढोल बजाकर माता के दरबार में हाजिरी दी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

विज्ञापन

महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए मां शीतला और मां चामुंडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया। बच्चों ने पत्थरों से घरौंदे बनाकर परंपरागत रीति निभाई। वहीं किसानों ने अपने खेतों में बीज बोकर अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन

इस दौरान गांव और देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई। डेगाना के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी शीतला माता का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर ठंडे भोजन का भोग लगाया गया।

 

इस अवसर पर रामदेव लखारा, चम्पालाल काच्छवाल, लालाराम देवासी, मुकेश गोदारा, कंन्हैयालाल पुरोहित, परसाराम राव, बजरंग सोनी, जितेंद्र सोनी, पपूनाथ, प्रकाश सोनी, राहुल सोनी, वंश पुरोहित, पंकज व्यास, पुनाराम राव, मनोज गोदारा सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News