टैगोर टैलेंट ओलंपियाड के विजेताओं को किया पुरस्कृत
![]() |
अबू बकर बल्खी | Fri, 27-Feb-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। टैगोर शिक्षण संस्थान निम्बी जोधा में टैगोर टैलेंट ओलंपियाड अंतिम चरण के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार पारीक, नायब तहसीलदार निंबी जोधा व अध्यक्ष भागचंद बरडिया, मुख्य ट्रस्टी जैन विश्व भारती के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि समाज सेवी नथूराम भादू तथा व्यवसाई प्रवीण कुमार उपस्थित रहे ।अतिथियों द्वारा टैगोर टैलेंट प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर संयुक्त रूप से टॉपर रही छात्रा खुशी खोजा पुत्री गिरधारी राम खोजा तथा हर्षिता कंवर पुत्री अरविंद सिंह, खानपुर को मेडल पहनाकर,
ट्रैक सूट तथा टेबेलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 3 से 10 तक प्रथम रहे विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर व ट्रैकसूट यूनिफॉर्म देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय निदेशक गुलाब सिंह शेखावत व संस्था परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।