विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर सभा को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित

मोहम्मद शहजाद Fri, 27-Feb-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल मकराना की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक शहर मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। यह बैठक विधानसभा प्रभारी नवनील गौड़ एवं प्रवासी प्रभारी जितेंद्र कौशिक के सानिध्य में संपन्न हुई। ​मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

इस सभा को सफल बनाने और मकराना से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इंदौरा ने बताया कि मकराना से कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था बसों के माध्यम से अजमेर कूच करेगा। ईस दौरान प्रत्येक बस के लिए समर्पित प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन

प्रभारियों को बसों के रवानगी स्थल, समय और कार्यकर्ताओं की सूची संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा किट साथ रखने हेतु सभी प्रभारियों को पाबंद किया गया है। ​जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी नवनील गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति और उसकी रीति-नीति पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए। वहीं, प्रवासी प्रभारी जितेंद्र कौशिक ने आगामी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और संगठनात्मक मजबूती हेतु आवश्यक सुझाव दिए। ​इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू जांगिड़, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, कार्यालय मंत्री श्रीभगवान काबरा, प्रवक्ता रामचंद्र मेघ, लक्ष्मण प्रजापत, सुरेन्द्र जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News