छोटी उम्र में रोज़ा मुकम्मल कर कायमखानियों की ढाणी के फेयाज़ बने प्रेरणा
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 27-Feb-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शुक्रवार को रमजान के पवित्र माह का नौवां रोजा संपन्न हुआ। रमजान के इस महीने की पाक बरकतें बच्चों के उत्साह में साफ झलक रही हैं। निकटतम ग्राम कायमखानियों की ढाणी, राजपुरा निवासी 7 वर्षीय फेयाज़ खान पुत्र फारूख खान ने छोटी सी उम्र में रोज़ा मुकम्मल कर रोजा ना रखने वालों के लिए मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने माला पहनाकर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व ईमान के लिए दुआ की। फेयाज ने शुक्रवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार कर देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी।