विज्ञापन

साइबर अपराध प्रकरण में वांछित इनामी अपराधी विकास गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 09-Feb-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना-कुचामन जिले में साइबर अपराध का मास्टरमांइड व मुख्य सरगना विकास कड़वा पुत्र बंशी लाल, जाति जाट, उम्र 26 साल, निवासी रामसरी, पुलिस थाना डेगाना, जिला नागौर को गिरफ्तार करने में कुचामन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सीआई सतपालसिंह से मिली जानकारी के अनुसार गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के प्रकरण में वांछित मास्टरमाइंड आरोपी विकास कड़वा गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले पांच माह से फरार चल रहा था।

12 अगस्त 2025 को पुलिस को इत्तला मिली कि बुड़सू चौराहा के पास कुछ लडक़े ऑनलाईन यूएसडीटी का लेन देन कर रहे है। इस पर पुलिस बुड़सू चौराहा पहुंची तो वहां पर तीन आरोपी हरेन्द्र गोदारा, मनीष मुवाल व सुनिल प्रजापत मिले, जिनकी तलाशी ली गई तो उक्त लडक़ों के पास कुल 8 मोबाईल फोन, 11 एटीएम कार्ड, एक चैक बुक, तीन बैंक पास बुक, एक कियोस्क कार्ड व 30 हजार रूपये नकद मिले। इनका विश्लेषण किया तो बैंक खातों पर विभिन्न राज्यों से साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज होना पाई गई। 
 
विज्ञापन
इस प्रकार की कार्यवाही
 
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र, मनीष व सुनिल आदि से अनुसंधान में यह तथ्य सामने आये कि ये लोग अपनेे अन्य साथियों के साथ मिलकर भोले भाले लोगों को लालच देकर बैंक खाते खरीदते है। खरीदे गये बैंक खातों में साइबर फ्रॉड के रूपये डलवाकर एटीएम, ई-मित्र कियोस्क, चैक बुक के माध्यम से विड्रा ेल कर लेते है। इनके पास से मिले मोबाईल में आनलाईन लेन-देन करना पाया गया। 
विज्ञापन
इनके द्वारा नगद रूपयों में सस्ती दर पर यूएसडीटी खरीद करके टेलिग्राम एप के माध्यम से साइबर ठगों से सम्पर्क करके उच्च दर में यूएसडीटी बेच देते व साइबर ठगों से साइबर फ्रॉड की राशी इन खातों में डलवा कर उसी समय एटीएम के माध्यम से निकलवा लेते। यह लोग चाय की थडिय़ों पर बैठे रहते तथा वहां पर आने वाले कोचिंग संस्थान, कॉलेज, हॉस्टलों के छात्रों को लालच देकर उनसे विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर उनकी बैंक डायरी, चैक बुक, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड आदि अपने पास लेकर युपीआई सुविधा चालु करवा लेते। टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर पार्ट टाईम जॉब का लालच देकर अपने जाल में फंसा कर रूपयों की ठगी करने के तथ्य सामने आये। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मुख्य सरगना, मास्टरमाइंड विकास कड़वा के लिए काम करते थे। 
 

आरोपी विकास कड़वा से अनुसंधान से सामने आया कि विकास कड़वा पूर्व में गिरफ्तार सुदा अपने साथियों के साथ मिलकर आस-पास के ़क्षेत्र के नवयुवकों को मंहगे शौक पूरे करने का लालच देकर उनके विभिन्न बैंक खातें खुलवाकर स्वयं प्राप्त कर साइबर ठगी के रूपयें मगंवाकर एशो-आराम करता था, जिससे दूसरे युवक आरोपी की लाईफ स्टाईल को देखकर साइबर अपराध में लिप्त हो रहे थे। गिरफ्तार आरोपी से गहनतापूर्वक अनुसंधान जारी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News