विज्ञापन

केवीके नागौर में प्राकृतिक खेती पर 40 से अधिक कृषि सखियों को दिया प्रशिक्षण

नागौर डेली न्यूज डेस्क Mon, 09-Feb-2026

जयसिंह चौहान 

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। कृषि विज्ञान केंद्र, नागौर में प्राकृतिक खेती विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले की 40 से अधिक कृषि सखियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. गोपीचंद सिंह ने की।

विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. गोपीचंद सिंह ने प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं किसानों की आय बढ़ाने में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रसायन मुक्त खेती अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा उत्पादन लागत में कमी आती है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक बुधाराम चौधरी ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए देसी इनपुट के उपयोग, जीवांश संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। 

प्रशिक्षण के अंतिम चरण में कृषि महाविद्यालय, नागौर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा कृषि सखियों को जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे किसानों तक पहुंचाने की बात कही।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News