नागौर : मारवाड़ पब्लिक स्कूल का स्पोर्ट्स-डे मीट कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया
![]() |
नागौर डेली न्यूज डेस्क | Mon, 09-Feb-2026 |
|---|
जयसिंह चौहान
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : दरगाह सूफी साहब के पास मारवाड़ पब्लिक स्कूल का स्पोर्ट्स डे मीट कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत सदाकत अली सुलेमानी वाइस चेयरमैन नगरपरिषद, दरगाह सदर शमशेर खान, कांग्रेस के जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तबरेज खान ने फीता काट कर की।
प्रोग्राम में नर्सरी क्लास से 8 क्लास तक के बच्चों ने बॉल बैलेंस रेस, रस कसी, स्पून बॉल रेस, तीन टांग रेस, म्यूजिकल चेयर, बैलेंस विथ हेड बॉल, दोड, बैलून रेस आदि प्रतियोगी हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगरा ने बच्चों को खेल का महत्व बताया और बच्चों की हौसला अफजाई की। संस्था के डायरेक्टर सगीर आलम अंसारी ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
प्रोग्राम में मोहम्मद हुसैन लोहार, मुस्लौद्दीन अंसारी, शब्बीर देवड़ा, इलियास गौरी, अब्दुल हमीद गौरी, असलम खान, वसीम खान, अमीर आलम, मोहम्मद जावेद चौहान, उबैद, मुसैब मौजूद थे। बच्चों की खेल की पैरक्टिस वसीम अहमद, जितेंद्र सोनी, समन परवीन अंसारी, साहाना परवीन ने करवाई।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ अंजली सोनी, असमा, नुजहत, अकशा, शाहनाज गोरी, रूबिना अपना योगदान दिया। संस्था की प्रिंसीपल साहिन उस्ता की ने पूरी प्रोग्राम की देख रख की। मंच का संचालन साहना परवीन ने किया। प्रोग्राम के आखिर में मेहमानों के हाथों से सभी बच्चों को प्राइज दिये गए।