विज्ञापन

स्वर्णकार समाज ने सौंपा ज्ञापन, लूट प्रकरण में कार्रवाई की मांग की

अबू बकर बल्खी Tue, 03-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) मैढ़ स्वर्णकार समाज सेवा लाडनूं के तत्वाधान में मकराना में स्वर्णकार व्यवसायी के शोरूम में दो करोड़ की हुई चोरी के संम्बन्ध में कार्यवाही के साथ लाडनूं के व्यापारी मनोज सोनी के साथ हुई लूट के अपराधियों का अबतक खुलासा नहीं होने से नाराज 

विज्ञापन

समाज के लोगों ने तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चैतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि 28 जनवरी 2026 को मकराना में स्वर्णकार व्यवसायी के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दो करोड़ के जेवरात की चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में मकराना थाने में मामला दर्ज है मगर अबतक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। 

विज्ञापन

साथ ही लाडनूं पुलिस थाना में दर्ज लूट प्रकरण को करीब चार माह बीत जाने पर भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन की इस शिथिलता के कारण सभी ज्वेलर्स असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। समाज के लोगों ने आगामी दो दिन में दोनों मामलों में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होने पर बुधवार 04 फरवरी से डीडवाना जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News