कुचामन के किसान सर्किल पर एकत्रित हुए शहरवासी, किसान नेता चौधरी चरणसिंह की मनाई जयन्ती
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 23-Dec-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शहर के डीडवाना रोड़ स्थित किसान सर्किल पर मंगलवर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा किसान नेता रहे चौधरी चरणसिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान देश और समाज की खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरणसिंह के किसान हितैषी विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि चौधरी चरणसिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान कल्याण के प्रति समर्पित रहा।
इस दौरान स्थानीय पार्षद सुभाष पावडिय़ा, ईश्वर साहू, शेर खान, भंवर अली खान, आनंद नेहरा, दिनेश सिंह, गुलहसन खान, रतन टांडी, रामेश्वर साहू, मोनू बागवान, भूराराम शेषमा, बुद्धराम, डॉ. सुशील शर्मा, खेताराम बुगालिया, अर्जुन भींचर, सलाराम जाट, राजू बुगालिया, पूर्व सरपंच भागीरथ गांवडिय़ा, पूर्व उप सभापति हेमराज चावला,
नोलाराम महला, ज्ञानाराम काव्या, दुलाराम कड़वासरा, रामेश्वर पावडिय़ा, झाबर कसवा, पार्षद अयूब तेली, मोहन नेतड़, भंवर गोदारा, दिनेश चौधरी, महिपालसिंह, कुंदनराम गांवडिय़ा, पंच परसराम, मुकेश झाझड़ा, मुनाराम महला, चूनाराम कांटीया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।