विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत, दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत

नागौर डेली न्यूज डेस्क Sat, 06-Dec-2025

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : जोधपुर मार्ग पर खजवाना रोड स्थित मोड़ के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कार और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोग भी कुछ देर तक घटनास्थल का भयावह दृश्य देखकर सहम गए।

 
 
 
 
 
 
विज्ञापन

निजी एम्बुलेंस की मदद से दोनों को तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचेरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी हबीब खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। थानाधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सोमनाथ पुत्र पारसनाथ जोगी, निवासी रणसी गांव बिड़ला बोरुंदा, और उनकी पत्नी राजू देवी, हाल निवासी कुचेरा खेल मैदान, के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दंपति संखवास की ओर से अपने डेरे की तरफ लौट रहे थे, तभी ओवरटेक करते समय कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को कुचेरा CHC की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम व आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आए दिन कुचेरा क्षेत्र में दुर्घटनाओं से लोगो भय का माहौल बन गया हैं। पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसों मे बढ़ोतरी होना चिंताजनक हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News