कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : अखिल भारतीय मंसूरी समाज संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन कुचामनसिटी नागौर में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी की अध्यक्षता एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद गौरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हाजी इस्माइल मंसूरी व संगठन के राष्ट्रीय सचिव हाजी गुलाम रसूल मंसूरी थे।
विज्ञापन
प्रोग्राम का संयोजन मुस्ताक अली मंसूरी ने किया। इसमें संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे, जिसमें संस्थान के राष्ट्रीय सदस्य अरशद अमन मंसूरी, पूर्व प्रदेश महासचिव निजाम मंसूरी, शहाबुद्दीन मंसूरी आदि ने अपने विचार रखें।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी ने कहा कि समाज के पिछड़े पन को दूर करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है समाज में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियां दो घर संवारती है एक ससुराल का वह दूसरा मायके का । समाज को जागरूक होना जरूरी है साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सियासत में हिस्सेदारी की मांग की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव हाजी मोहम्मद इस्माइल ने कॉम के प्रतिभावान बच्चों के लिए करियर गाइडलाइंस व कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ करना चाहिये। राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल मंसूरी ने कहा कि समाज में फैली कुर्तियां व बुराइयों को बंद करने व फिजूल खर्ची को रोकने पर जोर दिया जाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद गोरी ने बताया कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मिशन एजुकेशन 2030 का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुश्ताक अली ने बताया कि संस्थान द्वारा विगत 8 वर्षों से किया जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और संस्था के उद्देशयो को बताया। साथ ही निजाम मंसूरी ने लोगों से अपील कर संस्थान के साथ जुड़ने व मसूरी समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में अब्दुल गौरी मंसूरी, सरवर तंवर मंसूरी, अब्दुल रहीम मंसूरी, मोहम्मद सलीम तंवर मंसूरी, अजीज मंसूरी, अल्तमश मंसूरी, आमेश मंसूरी, मुस्तफा मंसूरी, मुदस्सिर मंसूरी, मोहम्मद सोलंकी, रिजवान मंसूरी, यूसुफ सोलंकी आदि समाज के कई मोअजीज लोग उपस्थित थे और सब ने संस्थान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।