नशा वो आग है जो धीरे-धीरे इंसान के जीवन को जला देती है : महर्षि
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Mon, 27-Oct-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कुचामन सुन्दरलाल खारोल के आदेशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति, कुचामन के जागृति इकाई की सदस्य सुजल महर्षि, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम युवा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय नशे की लत का भंयकर दुष्प्रभाव सामने आ रहे है। नशा वो आग है जो धीरे-धीरे इंसान के जीवन को जला देती है। एक बार जो व्यक्ति इस दलदल में उतर जाता है, उसके लिए निकलना बहुत कठिन हो जाता है।
ड्रग्स लेने से व्यक्ति का शरीर कमजोर पड़ जाता है, दिमाग की कार्यक्षमता घट जाती है और मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। वह व्यक्ति समाज से कटने लगता है, परिवार से दूरी बना लेता है और अंतत: अपराध या आत्महत्या जैसे रास्तों पर चला जाता है।
हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करने के लिए माता-पिता को अपने बच्चों के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए। युवाओं को खेल, संगीत, पढ़ाई और समाज सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियॉ की और प्रेरित करना चाहिए। युवा देश की रीढ़ होते है। अगर युवा नशे में डूब जाएंगे, तो देश की प्रगति रूक जाएगी।