विज्ञापन

45 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेब से सुसाइड नोट बरामद

शौकत खान Mon, 19-Jan-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) क्षेत्र के खुड़ी कला गांव में शनिवार को एक 45 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कन्हैया लाल के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल ने अपने छोटे भाई पूना राम के घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर डेगाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में एक-दो दिन पहले हुए लेन-देन विवाद का जिक्र बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

हालांकि पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की विधिवत जांच की जा रही है और पूरे मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News