विज्ञापन

38वीं बार रक्तदान कर युवक ने पेश की इंसानियत की मिसाल

महबूब खोखर Tue, 05-May-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : कुचेरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला के लिए A पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील की गई, जिसके बाद तुरंत सहायता के लिए लोग आगे आए।

 

विज्ञापन

तुरंत किया रक्तदान

मदद का संदेश मिलते ही ख़िदमत ए खल्क संस्था के सक्रिय सदस्य सकील अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए अपने मित्र सद्दाम हुसैन पुत्र सुल्तान को साथ लेकर लाइफ लाइन ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करवाया। इस पहल से प्रसूता महिला और उसके नवजात शिशु का जीवन सुरक्षित हो सका।

विज्ञापन

38वीं बार किया रक्तदान

सद्दाम हुसैन ने निस्वार्थ भाव से 38वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

 

लोगों ने जताया आभार

इस सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने सद्दाम हुसैन और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही ऐसे सेवाभावी युवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की बात कही।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News