विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

महबूब खोखर Mon, 03-Aug-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : सावन माह के पहले सोमवार को कुचेरा शहर सहित आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ीं। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

 
विज्ञापन
गोगी देवी बाल उद्यान स्थित शिव मंदिर, शिव नगर शिव मंदिर, मठ धाम, प्राचीन नीलकंठ महादेव (महादेवरा) मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, बेलपत्र, आक, भांग और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
 
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को मौसम भी भक्तिमय माहौल के अनुरूप बना रहा। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने वातावरण को और भी सुहावना बना दिया। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग शिवालयों में पहुंचते रहे।
 
 
 
 
प्राचीन नीलकंठ महादेव (महादेवरा) मंदिर में दोपहर की महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरती में शामिल होकर भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News