विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन, भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

अबू बकर बल्खी Wed, 26-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव अभियान को गति देते हुए भाजपा नगर निकाय चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन विधायक प्रत्याशी करनी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता व निकाय सह प्रभारी विशाल पार्थ एवं मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त शास्त्री के द्वारा किया गया। 

विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चुनाव प्रभारी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और नगर निकाय में भाजपा का परचम लहराना है। 

विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय, संगठन की शक्ति और टीम भावना के साथ प्रत्येक वार्ड में घर-घर संपर्क करें। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने और बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News