मोतियाबिंद संक्रमण मामले ने पकड़ा तूल, पीड़ित के घर पहुंचे आर एल पी कार्यकर्ता, बेनीवाल ने फोन पर पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा
![]() |
हितेश रारा | Wed, 26-Aug-2026 |
|---|
मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक मरीज की आंख की रोशनी जाने और आंख निकालने की नौबत आने के बाद सोमवार को पीड़ित मरीजों के परिजन व ग्रामीणों ने डीडवाना पहुंचकर जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, प्रभावित मरीजों का सरकारी खर्च पर उपचार और उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही प्रशासन को 7 दिन का समय देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
खेमाराम की आंख की रोशनी गई, निकालने की नौबत
ओटी सीज, सैंपल जांच के लिए भेजे
सातों मरीजों का सरकारी खर्च पर उपचार मांगा
पीड़ित के घर पहुंचे आरएलपी कार्यकर्ता
7 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन