विज्ञापन

लाडनू में एमआरपी से पांच रुपए अधिक वसूलना पड़ा भारी, दो दुकानदारों से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

अबू बकर बल्खी Wed, 26-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) उपभोक्ता मामले एंव खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार एमआरपी से अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचे जाने के संबंध में विधिक माप विज्ञान व डिब्बा बंद वस्तुएं 2011 के अंतर्गत लाडनं बस स्टेंड क्षेत्र में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए टीम ने दो दुकानदारों के खिलाफ 5- 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन

टीम ने कई प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किए और लाडनूं बस स्टेंड स्थित श्री श्याम डेयरी एव ज्यूस सेंटर तथा श्री लादू बाबा भाग्य श्री ज्यूय सेंटर द्वारा कोल्ड ड्रिंक 750 एमएल की एमआरपी रेट 35 को  पांच रुपए अधिक 40 रुपए में बिक्री किए जाने पर दोनों दुकानों पर पाँच-पाँच हजार कुल 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन

अन्य प्रतिष्ठानों को विधिक माप विज्ञान अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़ एवं सुरेन्द्र चोटिया की टीम द्वारा वस्तुएं निर्धारित रेट पर बिक्री करने की नसीहत दी। उपभोक्ता निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत संपर्क पोर्टल या राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन 1800-180-6030 पर दर्ज करवा सकते हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News