लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। सरकारी दफ्तरों के अधिकारी- कर्मचारी लेट लतीफी का शिकार हैं। बुधवार को एसडीएम के औचक निरीक्षण में लेट लतीफ कर्मचारियों की पोल खुली। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा द्वारा करीब दस बजे उपखण्ड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी गायब मिले जिन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। एसडीएम मीनू वर्मा ने बताया कि पंचायत समिति, राजकीय उप जिला चिकित्सालय, तहसील कार्यालय, पशु चिकित्सालय का निरिक्षण किया गया।
विज्ञापन
दौराने निरीक्षण पंचायत समिति विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी के कक्ष पर ताला लटका मिला। इसके अलावा अन्य 8 कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार तहसील कार्यालय के निरीक्षण में 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा DOIT कार्यालय, पशु चिकित्सालय के कर्मचारी भी ड्यूटी समय पर अनुपस्थित पाये गये।
बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही भविष्य में कार्यालय समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं राजकीय कार्यों के प्रति अनुशासन बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। आगे इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।