विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. मीना ने किया एमसीएच विंग व जनता क्लिनिक का निरीक्षण

जयसिंह चौहान Fri, 09-May-2025

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. मीणा ने शुक्रवार को जिले के कई चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी के साथ राजकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र, पुराना अस्पताल नागौर, जनता क्लिनिक, शहरी आयुष्मान केन्द्र दवेनगर का निरीक्षण किया। 

राजकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र, पुराना अस्पताल का निरीक्षण करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. मीना ने हीट वैव प्रबंधन को लेकर आरक्षित किए गए वार्ड तथा विकसित की गई वातानुकुलित व्यवस्थाओं व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर फिल्ड स्तर तक किए गए आवश्यक इंतजामों और चिकित्सा संस्थानों में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की समय पर गुणवत्तापरक जांच एवं दवाईयों की उपलब्धता की रिपोर्ट भी ली। यहां उन्होंने अस्पताल स्टॉफ को पूर्ण गणवेश में आने, समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक डॉ. मीणा ने निरीक्षण के दौरान समस्त चिकित्सा संस्थानों के प्रसूति कक्ष, ओपीडी कक्ष, आईपीडी वार्ड, प्रयोगषाला, निशुल्क दवा वितरण केन्द्र का अवलोकन किया और इससे जुड़ी प्रगति रिपोर्ट भी ली। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए यहां नियुक्त स्टॉफ से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट ली और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवष्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी पैरामेडिकल स्टॉफ सुनिश्चित कर ले कि टीकाकरण व प्रसव की प्रत्येक एंट्री यू-विन एप पर की जाए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी, पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरके अग्रवाल, एमसीएच विंग के प्रभारी डॉ. मूलाराम, वरिष्ठ सहायक ईश्वरसिंह शेखावत सहित चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे। 
 
-स्वास्थ्य भवन में ली अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. मीना ने शुक्रवार को नागौर जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक ली।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.के. सैनी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. मीणा ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन सिंदूर के चलते उपजी परस्थितियों के मद्देनजर विभाग का हर अधिकारी व कार्मिक अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार रहे। डॉ. मीणा ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अपडेट रहें, इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों व हर विंग के प्रभारी को मुस्तैद रहना होगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी, एनएचएम के डीपीओ राजीव सोनी, सहायक लेखाधिकारी सुखराम चौधरी, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान,  जिला लेखा प्रबंधक जीवनपाल,  सांख्यिकी अधिकारी हेमलता शर्मा, एनयुएचएम डीपीएम डॉ. चंद्रसिंह शेखावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मंजूला चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गणपतराम जाट, जिला पीसीपीनडीटी समन्वयक सत्येन्द्र पालीवाल, वरिष्ठ सहायक मोहित तंवर व अशोक चौधरी सहित अन्य अनुभागों से भी अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News