शिक्षाविद मोयल का हुआ निधन, खाद खदीर दरगाह में किया सुपुर्द-ए-खाक
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sun, 31-Aug-2025 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र में गुरूजी के नाम से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले अब्दुल हमीद मोयल ने शनिवार अलसुबह अपने घर पर आखिरी सांस ली। दोपहर को पास के कब्रिस्तान खाद खदीर दरगाह में उनकी नमाज जनाजा अदा कर सुपुर्द खाक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम, सर्व समाज के गणमान्य लोग उनकी अंतिम शव यात्रा में शामिल रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
सरकारी व्याख्याता पद से सेवानिवृत मोयल सदैव शिक्षा को समर्पित रहे। वे विभिन्न संगठनों से जुड़कर अपने अंतिम समय तक समाज सेवा से जुड़े रहे। शिक्षक नेता नानूराम गोदारा ने बताया कि मोयल राजस्थान शिक्षक संघ, राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ, अंजुमन फैज ए आम, अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी महासंघ, मानवाधिकार फाउण्डेशन, अणुव्रत समिति आदि संस्थानों से जुड़कर विशिष्ट समाज सेवा का कार्य में सदैव तत्पर रहे।
युवा व्यवसायी सुमित जांगिड़ ने बताया कि गुरुजी का इस तरह से अलविदा कह जाना क्षेत्र वासियों के लिए अति दुखद और अपूर्णीय क्षति है। इस अवसर पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, शहर काजी सैय्यद मोहम्मद मदनी, समाजसेवी नियाज़ मोहम्मद, डॉ. गुलाबनबी सिसोदिया, डॉ नानूराम चोयल, पत्रकार अबूबकर बल्खी, डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, शिक्षक नेता जगदीश घिंटाला, व्याख्याता चंद्राराम मेहरा, प्राचार्या डॉ शिल्पी जैन, शिक्षिका परवीन भाटी, अलानुर ठेकेदार, फुले खां हाथीखानी सहित सैकड़ों गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि पेश की है।