शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव संपन्न, पंकज चौधरी अध्यक्ष व अर्जुनराम गांधी मंत्री निर्वाचित हुए
मोहम्मद शहजाद | Sat, 10-May-2025 |
---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा मकराना का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद व्यास नोडल प्रधानाचार्य व चुनाव पर्यवेक्षक चेतन प्रकाश राजपुरोहित व अब्दुल रऊफ के सानिध्य में पीएमश्री राउमावि मकराना में किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रेमलता चौधरी, संघर्ष समिति संयोजक मगनीराम, जिला प्रतिनिधि मुक्ताराम मामडोली, प्रबोधक संघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री यूसुफ नकवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में संगठन की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा शिक्षक समस्याओं पर मंथन किया गया। द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव अधिकारी दुर्गा प्रसाद व्यास ने बताया कि प्रेमलता चौधरी को संरक्षक, कैलाश चन्द जांगिड़ को सभाध्यक्ष, ताराचंद गौड उप सभाध्यक्ष, पंकज सिंह चौधरी को अध्यक्ष, भंवर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार सेन उपाध्यक्ष शहरी , दौलाराम गोदारा उपाध्यक्ष ग्रामीण, चन्द्र कान्ता उपाध्यक्ष महिला, भंवरलाल आसीवाल कोषाध्यक्ष, अर्जुनराम गांधी मंत्री, इमरान प्रवक्ता, मुकेश दौलिया संयोजक संघर्ष समिति, गंगाराम सह संयोजक संघर्ष समिति निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार हनुमान बाबल व शाहनवाज़ हुसैन को संयुक्त मंत्री, अब्दुल मन्नान, सोहनराम आंवला व मुकेश कुपावत को संगठन मंत्री, सुरेन्द्र् सिंह चौहान, प्रेम सिंह राठौड़, मातादीन सिंह, दशरथ गौड, जयराम, श्रीराम बाजडोलिया को सदस्य व शरफुद्दीन को कम्पयूटर अनुदेशक निर्वाचित किया गया।