विद्यार्थियों ने भित्ति चित्रण कर अपनी प्रतिभा व कलात्मक अभिव्यक्ति का दिया परिचय
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 11-May-2025 |
---|
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नागौर के प्राचार्य मुल्तान राम गुर्जर के संरक्षण एवं चित्रकला अध्यापिका दीपिका तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान विद्यालय आकर अति उत्साह के साथ भित्ति चित्रण कर अपनी प्रतिभा एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय की दीवारों पर मंडाना कला,
मधुबनी चित्रकला, गोंड कला, वर्ली आर्ट, पानी-बचाओं, बिजली बचाओं, धूम्रपान रहित, तम्बाकू निषेध, पयायिरण संरक्षण जैसे विषयों को अभिव्यक्त किया। भित्ति चित्रण का यह कार्य करने में सिद्धि, आस्था, समीक्षा, भूमिका, दिव्यांशी, अंजली, अरात्रिका, श्रीकृष्णा, अनुराधा, भाविका ने विशेष रूचि अपना विशेष योगदान दिया। छात्र-छात्राओं ने एक टीम के रूप में कला शिक्षिका के सहयोग से विषय सामग्री एकत्रित कर अपनी ऊर्जा को सही
दिशा में लगाते हुए विभिन्न राज्यों की कला संस्कृति को सरल सहज रूप में प्रस्तुत करते हुए शिक्षण को सरल एवं रूचिकर बनाने एवं विद्यालय में ग्रीष्म अवकाश के बाद आने वाले विद्यार्थियों को पे्ररणा मिल सके। इस उद्देश्य से रचनात्मक कार्य किया।