विज्ञापन

विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट व साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

मोहम्मद शहजाद Tue, 04-Aug-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति के आदेशानुसार मंगलवार को 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' अभियान के तहत विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय श्री महेश बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मकराना में संपन्न हुआ। 

विज्ञापन

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मकराना सुश्री पूनम योगी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने शिविर के मुख्य विषय "शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाएं, अपने तन और मन की रक्षा करें। अच्छे और बुरे स्पर्श (गुड टच-बैड टच) का अंतर समझें, सुरक्षित रहें" पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बच्चों को सुरक्षित रहने व किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के खिलाफ बेझिझक आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। ​

विज्ञापन

न्यायाधीश सुश्री पूनम योगी ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु बने कानूनों  पोक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में बच्चे या अभिभावक किस प्रकार शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों व पुलिस की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

 
आज के डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ई-गेमिंग की लत, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
 
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News