कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : कुचेरा के निकटवर्ती गाँव फिरोजपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुरा में आज गाँव के ही शिक्षा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर सुरेश डूकिया एवं संतोष द्वारा कृष्ण भोग का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा भी की गई।
प्रधानाध्यापक रामरतन जेठू ने बताया कि सुरेश डूकिया ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।
प्रधानाध्यापक जेठू ने कहा कि सुरेश डूकिया का परिवार हमेशा विद्यालय विकास के लिए तत्पर रहता है और एक सच्चे भामाशाह के रूप में समय-समय पर विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करता है। विद्यालय परिवार की ओर से साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रीतम सिंह, बिजेन्द्र कुमार भाकल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, पूनम सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।