वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की तरफ में नेत्र चिकित्सा शिविर कल होगा आयोजित
![]() |
शौकत खान | Fri, 09-Jan-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति डेगाना द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन पब्लिक पार्क डेगाना में कल 11 जनवरी रविवार को होगा। 11 जनवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
शिविर के सफल आयोजन हेतु समिति के सदस्यों को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में बताया गया कि यह नेत्र चिकित्सा शिविर शंकरा अस्पताल जयपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा,जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों सहित आमजन को निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार ने कहा कि यह शिविर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएगी। सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।