लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने विद्यालय में किया सेवा कार्य, चाइनीज मांझे के प्रति भी किया जागरूक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 06-Jan-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हंगर सेवा सप्ताह के चौथे दिन लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने मेहरो की ढाणी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सेवा कार्य किया। अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल, लियो क्लब उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, सचिव लियो तरुण सोनी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को फ्रूट किट वितरित किए।
इस मौके लॉयन राम काबरा ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार की अपील करते हुए कहा त्यौहार हमारी संस्कृति है, बिल्कुल मनाए। पतंग उड़ाए लेकिन सुत के धागे का उपयोग करें, ताकि मनोरंजन के नाम पर हमारी वजह से किसी की जिंदगी की डोर ना कटे। चायनीज मांझा न केवल बेजुबान पशु पक्षियों बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है तथा पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है।
इसकी बिक्री एवं इस्तेमाल दंडनीय अपराध है, फिर भी इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। हम इसकी बिक्री तो नहीं रोक सकते, लेकिन इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प तो ले सकते है। यह छोटा सा प्रयास निश्चित रूप से बेजुबानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। प्रधानाचार्य जयराम चौधरी, प्रमोद पारीक, प्रदीप शर्मा, गणेशचंद्र जाँगिड़, कमलकुमार जाँगिड़, बबीता वर्मा,
रामनिवास, कैलाशचंद, महेश गुर्जर, सुनीता, हँसा कुमारी, रफीक अहमद ने क्लब की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा चायनीज मांझे के बहिष्कार के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। लॉयन रेखा काबरा ने बताया कि हंगर सेवा सप्ताह के चौथे दिन की थीम "विद्यालय में फ्रूट किट वितरण" के तहत बच्चों को खुशियां बांटी गई।