विज्ञापन

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने भोजन को व्यर्थ न करें के प्रति किया जागरूक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 05-Jan-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हंगर सेवा सप्ताह के तीसरे दिन का सेवा कार्य "भोजन को व्यर्थ न करें" विषय पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने लोगों को जागरूक किया। संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, पूर्व सचिव लॉयन रचित नंदवाना, लॉयन विष्णु मोयल ने लोगों से अपील की भोजन को व्यर्थ न करें इसकी कद्र करें। 

विज्ञापन

इस मौके लॉयन राम काबरा ने कहा अन्न देवता है, इसका हर दाना अनमोल है। इसलिए जितनी भूख हो उतना ही भोजन थाली में ले अगर ज्यादा ले भी लिया तो उसे कचड़े में फेंकने की बजाय अलग रखें ताकि किसी और के काम आ सके। भोजन को कचरे में फेंकने से पर्यावरण भी प्रभावित होता है। 

 
 
विज्ञापन

जब भोजन कचरे के ढेर में सड़ता है, तो मीथेन गैस छोड़ता है, जिससे जलवायु परिवर्तन बढ़ता है। उन्होंने बताया भोजन जीवन का आधार है। इसको व्यर्थ नहीं करें के प्रति जागरूकता न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि खाद्य सुरक्षा एवं आर्थिक बचत के लिए भी आज के समय की जरूरत है।

 
विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News