लाडनूं स्टेडियम व कसुंबी के पास दो नए जीएसएस की ऊर्जा मंत्री ने दी स्वीकृति
![]() |
अबू बकर बल्खी | Mon, 03-Aug-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। बिजली आपूर्ति की सूचारू व्यवस्था के लिए दो नए जीएसएस (33-11 केवी) स्वीकृत करने की ऊर्जा मंत्री से मांग की गई है। भाजपा नेता करणी सिंह ने सोमवार को एकदिवसीय लाडनूं दौरे पर आए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को मांगपत्र सौंपकर बताया कि विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में बिजली आपूर्ति की सूचारू व्यवस्था के लिए 2 जीएसएस (33-11 केवी) की आवश्यकता है चूंकि ग्राम पंचायत तंवरा
व लोडसर में माइंस व क्रेशर अत्यधिक है, जिनके कारण आस पास के गाँवों में बिजली का लोड कम रहता है, जिसके कारण घरेलू उपकरण खराब होने की शिकायते प्राप्त हो रही है एवं साथ ही दिन में किसानों निर्बाध बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन होता रहता है। जहां बिजली की सुचारू आपूर्ति करवाने की मांग रखी।
सुजानगढ से लैडी जीएएस 33-11 केवी की लाईन कसुम्बी में पहले से ही गुजर रही है एवं कसुम्बी में जमीन भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कसुम्बी में कम खर्चे में जीएसएस बनाया जा सकता है। इसके अलावा लाडनूं के पूर्वी दिशा कार्यालय उपखण्ड अधिकारी लाडनूं के आस-पास या स्टेडियम क्षेत्र में जीएसएस 33-11 केवी का बनाया जाना भी अत्यंत जरूरी है। दोनो स्थानों पर जीएसएस 33-11 केवी का बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री ने दोनों जीएसएस के लिए सकारात्मक स्वीकृति प्रदान की है।