लाडनूं : जनगणना प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 12-May-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। जनगणना 2027 के अंतर्गत श्री सूरजमल तापड़िया आचार्य संस्कृत कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में तहसीलदार अनिरुद्ध पाण्डे ,नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, संस्कृत कॉलेज प्राचार्य हेमंत कृष्ण मिश्र एवं उप प्राचार्य राकेश नेहरा उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने जनगणना 2027 को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि सही एवं सटीक जनगणना देश की योजनाओं और विकास कार्यों की मजबूत आधारशिला होती है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए गए तथा प्रतिभागियों को जनसंख्या गणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
फील्ड ट्रेनर राजेंद्र सिंह सांखला, कृष्ण गोपाल राठी, जगदीश, मदन लाल गुर्जर, रामनिवास, दिनेश पुरी ने प्रगणकों, सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण दिया। भंवरलाल स्वामी और भरत चोटिया ने कैंप में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।