रेलवे द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
![]() |
शौकत खान | Tue, 04-Aug-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। डेगाना शहर में रेलवे द्वारा मुख्य सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि डेगाना उपखण्ड मुख्यालय आस-पास के 80 किमी की परिधि के गांवों का शैक्षणिक और प्रशासनिक केंद्र है। यहां केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी कार्यालय स्थित हैं। एस.एच. 59, एस.एच.60 एवं एन.एच. 458 पर बसा यह कस्बा डेगाना-जयपुर-रतनगढ़ के बीच का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन भी है। प्रतिदिन हजारों किसान, मजदूर और छात्र यहां आते-जाते हैं।
आरोप लगाया गया कि डेगाना शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क पर रेलवे द्वारा अतिक्रमण कर दीवार का निर्माण किया गया है। प्रशासन द्वारा भू-प्रबंधन विभाग अजमेर एवं राजस्व टीम डेगाना से सीमाज्ञान करवाने पर मौके पर रेलवे की नवनिर्मित दीवार, रैलिंग तथा रेस्टोरेंट अतिक्रमण में पाए गए।
ये रहे मौजूद