विज्ञापन

युवती को अगवा करने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने दी धरने की चेतावनी

अबू बकर बल्खी Mon, 03-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) अनेसरिया निवासी एक परिवार ने युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार से उपखंड कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।

 
विज्ञापन

गुमशुदा युवती के भाई ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन को सुभाष भामू पुत्र भगवानाराम जाट निवासी मंडली चारणा तहसील भोपालगढ़, बहला-फुसलाकर अपने साथ अगवा कर ले गया। घटना के संबंध में उसी दिन पुलिस थाना जसवंतगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डीडवाना को भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो युवती का पता लगाया जा सका है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस मामले में सोमवार को पीड़ित परिवार ने उपखंड अधिकारी ममता लहुआ को ज्ञापन सौंपकर 

आरोपी की गिरफ्तारी एवं युवती की बरामदगी तक एसडीएम कार्यालय के सामने पूरे परिवार के साथ शांतिपूर्ण धरना देने की अनुमति मांगी है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि गुमशुदगी से संबंधित प्रकरण पुलिस थाना जसवंतगढ़ में दर्ज है। पुलिस को युवती और संबंधित व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं उन्हें जल्द ही दस्तयाब कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News