मेड़ता में राव दूदाजी राठौड़ अश्वारोही प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए डेगाना में पोस्टर किया विमोचन
![]() |
शौकत खान | Tue, 12-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। मेड़ताधीश वीर शिरोमणि श्री राव दूदाजी राठौड़ की अश्वारोही प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर को डेगाना में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कल 14 मई को मेड़ता सिटी स्थित पब्लिक पार्क में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जयेन्द्र सिंह बीका, अशोक सिंह सिरसू, नवदीप सिंह आंतरोली, जितेंद्र सिंह भूणास, देवी सिंह, गणपत सिंह, छोटू सिंह, पृथ्वी सिंह एवं विजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।समारोह को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ का इतिहास गौरवशाली रहा है और उनकी अश्वारोही प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से समारोह में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।